घाव हो गया है कैसे ठीक होगा?HealthPlanet

Posted on Sat 4th Mar 2023 : 16:47

घाव ठीक करने के घरेलू नुस्खे-

- चोट लगने पर ठंडे पानी से भीगा हुआ कपड़ा घाव पर बांध लें। कपड़े को गीला ही रखें, घाव जल्दी ठीक हो जाता है। एरंड का तेल घाव पर लगाकर पट्टी करने से लाभ होता है। आइए जानें घाव ठीक करने के ऐसे ही घरेलू नुस्खे।

- नीम की पत्तियों का दो चम्मच रस और दो चम्मच सरसों का तेल, चार चम्मच पानी में उबालें। सारा पानी जल कर जब सिर्फ तेल रह जाए तो इसे ठंडा कर छानें और घावों पर लगाकर पट्टी करें। घाव भरकर ठीक हो जाएंगे।

- पिसी हुई हल्दी घी या तेल में मिलाकर गर्म कर उसमें रुई भिगोकर घाव पर रोज पट्टी बांधने से घाव भर जाता है।

- घावों पर शहद की पट्टी बांधने से भी आराम लिता है। एक भाग पीला मोम और चार भाग शहद से बने मरहम की पट्टी बांधें। मोम को गर्म कर शहद मिलाने से मरहम बन जाएगा।

- तुलसी के सूखे पत्तों को पीसकर सूंघने से नाक में लाभ होता है। तुलसी की पत्तियों को सुखाकर बारीक पीसकर कपड़े से छान लें। फिर इसे घाव पर छिड़कें, घाव भर जाएगा। तुलसी के पत्ते पीसकर भी घाव पर लगा सकते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info